Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Mar 2022 3:46 pm IST

अपराध

नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार


पौड़ी: जिले के पैठाणी थानाक्षेत्र के एक गांव में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आरोपी ने अपने ही गांव की एक नाबालिग के साथ दुराचार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।