Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Oct 2022 4:30 pm IST

मनोरंजन

वरुण धवन ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया बॉलीवुड में 10 साल का जश्न, देखें वीडियो


एक्टर वरुण धवन ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसी के साथ वरुण धवन की इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो गए। इस खास दिन को वरुण ने बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। जिसमें  वह ये कहते नजर आ रहे हैं कि देखों मैंने इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने का जश्न कैसे मनाया। वरुण धवन का ये वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म भेड़िया के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान का है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।