Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Feb 2022 5:19 pm IST


विकास के साथ खड़ी है हरिद्वार की जनता: कौशिक


भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने मंगलवार को समर्थकों के साथ आर्य नगर, शिव मूर्ति और कनखल क्षेत्रों में समर्थकों संग घर घर जनसंपर्क किया। स्थानीय लोगों ने मदन कौशिक का फूल मालाओं से स्वागत किया। कौशिक ने आर्य नगर चौक से शंकर आश्रम चंद्राचार्य चौक, रानीपुर मोड़, ऋषि कुल, देवपुरा चौक, शिव मूर्ति होते हुए तुलसी चौक तक जनसंपर्क किया। मदन कौशिक ने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता फिर से भाजपा को समर्थन दे रही है। विपक्षी राजनीतिक चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। जनता सब देख रही हैं। 14 फरवरी को जवाब भी देगी। उन्होंने कहा कि 2002 में जब जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया था, तब हरिद्वार का विकास बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन चुनौती को स्वीकार किया और हरिद्वार में विकास हुआ। हरिद्वार को आधुनिक शहर बनाया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, जिला महामंत्री विकास तिवारी, सुभाष चंद्र, चंद्रशेखर कुर्ल, अनिल पुरी, सचिन बेनीवाल, रोहित साहू, भोला शर्मा, संजय शर्मा, नीरज कांत, आशीष पंडित, रोहित शुक्ला, राजेश तिवारी, राजकुमार प्रिंस, रवि जैसल, आकाश चौहान और पार्थ दुबे उपस्थित रहे।