Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 28 Jan 2022 8:30 am IST


देहरादून : सहारनपुर के पर्यटकों की कार खाई में गिरी


देहरादून। सहारनपुर से चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में पलट गई। दुर्घटना लागापोखरी के पास हुई। सड़क पर जमी बर्फ के कारण कार फिसलकर अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार दंपती सहारनपुर निवासी अमित बहुगुणा पत्नी मुक्ता बहुगुणा और तीन बच्‍चे श्रुति, अनवी और वैभव के साथ चकराता घूमने आए थे। सभी को चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका उपचार सीएमआइ देहरादून में चल रहा है। महिला के पति और बच्चों को हल्‍की चोटें आई हैं।