Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 10 Jun 2023 4:42 pm IST

ब्रेकिंग

सोनीपत में खाप पंचाय: साक्षी बोलीं- मुद्दा सुलझने तक नहीं खेलेंगे एशियन गेम्स, बजरंग ने कहा- 15 के बाद फिर देंगे धरना


नई दिल्‍ली: रेसलर्स और WFI के निर्वतमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विवाद में शनिवार को सोनीपत में खाप पंचायत हुई। इसमें पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक पहुंचे। दोनों ने खाप प्रतिनिधियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ हुई बैठक के बारे में बताया।

इस दौरान बजरंग पूनिया ने कहा कि सरकार बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी के लिए तैयार नहीं है। केंद्र ने 15 जून तक का समय लिया है। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए फिर से धरना दिया जाएगा। 15 के बाद 16 या 17 जून को जंतर-मंतर या रामलीला के मैदान पर दोबारा धरना किया जा सकता है

ये मुद्दा सुलझने तक नहीं खेलेंगे एशियन गेम्‍स: साक्षी मलिक

वहीं, साक्षी मलिक ने कहा कि मैं यह क्लियर कर देती हूं कि हम सब एक हैं। मैं, विनेश और बजरंग हम एक हैं और एक ही रहेंगे। विनेश के ना आने का रीजन है। कुछ इन्क्वायरी चल रही है। उन्होंने कहा कि हम शुरू से मांग कर रहे हैं कि बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वह बाहर रहेगा तो दूसरों पर प्रेशर रहेगा। पॉक्सो एक्ट वाली लड़की टूट चुकी है। धीरे-धीरे और भी लड़कियां टूट जाएंगीं। हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे, जब ये सारा मुद्दा सुलझेगा।

उधर, इस मामले में अब दंगल गर्ल गीता फोगाट के पर्सनल फिजियोथेरेपिस्ट परमजीत ने बृजभूषण पर नए खुलासे किए हैं। उन्‍होंने दावा किया कि लड़कियों को रात में बृजभूषण की सिक्योरिटी वाली गाड़ियों में बाहर ले जाया जाता था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस शुक्रवार को जंतर-मंतर पर धरने में शामिल एक महिला पहलवान को दिल्ली में WFI ऑफिस लेकर पहुंची। रेसलर पुलिस टीम के साथ लगभग 15 मिनट तक यहां रही। जहां महिला पहलवान से सीन री-क्रिएट कराया गया था।