Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 May 2023 7:30 am IST

मनोरंजन

सबा खान ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को कहा बाय, इस शख्स से रचाया निकाह, देखें तस्वीरें


बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हुए जिन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री से किनारा कर लिया है। इनमें सना खान, जायरा वसीम जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सितारों ने धर्म की खातिर एक्टिंग करियर से दूरी बना ली है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की भी कुछ अभिनेत्रियों ने अभिनय को बाय बोल दिया हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की सबा खान ने भी रीजनल इंडस्ट्री से किनारा कर लिया है।


एक्ट्रेस अब अपनी शादीशुदा जिंदगी पर फिक्स कर रही हैं। उन्होंने अपने निकाह से पहले होने वाली रस्मों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
जी हां, भोजपुरी एक्ट्रेस सबा खान भी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ये गुडन्यूज खुद उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर दी हैं। दरअसल, 'एक्ट्रेस ने अपनी कुछ वेडिंग एल्बम्स से तस्वीरें शेयर की हैं। '


लेटेस्ट फोटोज में आप देख सकते हैं कि वाइट लहंगे में सबा खान बेहद प्यारी दिख रही हैं। निकाह से पहले की एक रस्म के लिए उन्होंने सिल्वर ब्राइडल ज्वैलरी और कॉस्ट्यूम को चुना।



बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही इंडस्ट्री को अलविदा कहा है और जब उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मिल गया तो उन्होंने फटाफट निकाह कर लिया। 


क्रीम कलर के लहंगे और सुर्ख लाल चुनरिया में सबा खान ने अपने ब्राइडल लुक की तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में Alhamdulillah लिखा है।