Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Sep 2021 6:30 am IST


देहरादून के एसएसपी बोले- एक सप्ताह में ठीक करो ट्रैफिक लाइट वरना होगी कार्रवाई


राजधानी के एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी के घोड़े पर सवार होकर शहर की व्यवस्था का जायाजा लेने के बाद अब यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने अलग ही तरीके से ट्रैफिक सिस्टम की स्थिति का हाल जाना। उन्होंने साइकिल पर सवार होकर जगह-जगह यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान यातायात निदेशक ने जाना कि ट्रैफिक जंक्शन पर किस तरह से यातायात का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने चौराहों पर लगे एनएनपीआर कैमरें, सीसीटीवी, वॉर्निंग बटन, पैनिक बटन की स्थिति का भी पता लगाया।
साइकिल से यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन दून शहर के दौरे पर निकले। उन्होंने विभिन्न ट्रैफिक जंक्शन की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान यह भी जानने की कोशिश की गई कि ट्रैफिक जंक्शन पर यातायात किस तरह से संचालित किया जा रहा है। वाहनों का यहां कितना दबाव है और यातायात संचालन में इन ट्रैफिक जंक्शन पर क्या-क्या समस्याएं आ रही हैं।