Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Mar 2023 5:19 pm IST


भाजयुमो ने चलाया हस्ताक्षर अभियान


चम्पावत। भाजयुमो ने धूरा मंडल में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को नकल विरोधी कानून की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कानून बनने से युवाओं के हित सुरक्षित होंगे।तल्लापाल बिलौन के धूरा मंडल में भाजपाईयों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बालम सिंह ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को नकल विरोधी कानून की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं समेत तमाम वर्ग के लोगों के हित में काम कर रही है। यहां खुशाल दत्त, रघुवर जोशी, भगवान सिंह, महेंद्र सिंह, दरबान सिंह, महेश राम, प्रकाश जोशी, गणेश सिंह आदि रहे।