Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Dec 2022 10:30 pm IST

मनोरंजन

लड़कों के पीछे झाड़ू लेकर दौड़ी पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, वायरल हुआ वीडियो


पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान और नॉर्वेजियन डांस क्रू क्विक स्टाइल का एक और मजेदार कोलैब वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, क्विक स्टाइल ने अपने लाखों फैंस के लिए एक मजेदार कोलैब बनाया है। हालांकि ये एक डांस वीडियो नहीं है। इस वीडियो को एक्ट्रेस माहिरा खान और क्विक स्टाइल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
इस क्लिप में लड़कों को एक्ट्रेस के घर से उनके कपड़े, भोजन और अन्य सामान लेकर भागते हुए देखा जा सकता है। वहीं माहिरा खान उनके पीछे हाथ में झाड़ू लेकर भागती नजर आ रही हैं। इस कोलैब वीडियो को अब तक 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स माहिरा खान और नॉर्वेजियन डांसर्स के लिए  खूब प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि दुबई में 'कोक स्टूडियो' द्वारा लाइव कॉन्सर्ट की भारी सफलता के बाद वायरल डांस क्रू का यह तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है।  म्यूजिक फ्रेंचाइजी ने ग्रुप के साथ क्रिएटिव कोलैब जारी रखा है, जिनमें से जुड़वां भाई बिलाल और सुलेमान मलिक नॉर्वेजियन-पाकिस्तानी हैं।