Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Feb 2023 12:30 am IST

मनोरंजन

शाहिद कपूर पर चढ़ा 'जट्टा दा स्वैग', दोस्तों संग किया भागड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों ओटीटी डेब्यू को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी वेब सीरीज 'फर्जी' को जहां फिल्म समीक्षकों की सराहना मिल रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस एक्टर की एक्टिंग करते नहीं चूक रहे हैं।  
आपको बता दें कि शहीद कपूर की वेब सीरीज फर्जी हाल ही में रिलीज हुई है, जो कि शाहिद कपूर का ओटीटी डेब्यू है। वहीं कुछ देर पहले भी एक्टर का एक वीडियो  इंटरनेट पर वायरल हुआ है जिसमें वह भांगड़ा करते हुए  दिखाई दे रहे हैं।
इस दौरान वह दोस्तों संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा,'जट्टा दा स्वैग #saturdaynight फीवर.' शाहिद की यह मस्ती भरी वीडियो देखकर फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया , 'लगता है  भाभी घर पर नही है।' वहीं दूसरे ने कमेंट किया,'फर्जी देखी और आपके इंस्टाग्राम अकाउंट को स्टाक किया'  आपने बेहद अच्छा काम किया है।' तीसरे ने लिखा, ''क्या एनर्जी है, फायर।' चौथे यूजर ने लिखा, 'कितनी रिफ्रैशिंग वीडियो है।'