Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 11 Aug 2021 6:38 pm IST


फैंस के दिल पर वार, टाइगर श्रॉफ ने कुछ इस अंदाज में किया देशप्रेम का इज़हार


बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने डांस, एक्टिंग और सरल व्यवहार से फैंस के मन में पहले से ही छवि कायम की हुई है। ऐसे में उनका वंदे मातरम का रिप्राइज्ड वर्जन सॉन्ग लॉन्च करना, उनके चाहने वालों को उनका मुरीद बना गया है। बता दें, की इस गाने को उन्होंने खुद ही गाया है और इस पर परफॉर्म भी स्वयं किया  है। अदाकारी को छोड़, डांस के लिए पहचाने जाने वाले टाइगर  पहली बार लोगों के आगे बतौर सिंगर आएंगे। देश के रक्षा बलों के साथ समस्त देशवासियों को ट्रिब्यूट देने के लिए टाइगर ने एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के म्यूजिक लेबल 'जस्ट म्यूजिक' के साथ देश प्रेम से युक्त यह गाना लॉन्च किया है। टाइगर श्रॉफ ने अपने 'वंदे मातरम' सॉन्ग की एक छोटी वीडियो शेयर करते हुए लिखा,"यह हमारे गौरवशाली राष्ट्र और इसके लोगों को समर्पित है। ऐसा करने के लिए यह एक अविश्वसनीय जर्नी रही है। बड़े सम्मान और गर्व के साथ, मैं आपके लिए अपना पहला हिंदी गीत हैशैटैग वंदेमातरम प्रस्तुत करता हूं। यह हमेशा बहुत खास और मेरे दिल के करीब रहेगा।" देश के लिए टाइगर श्रॉफ का प्यार देख सभी फैंस ने उन्हें सहराया है।