Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 19 Jun 2023 4:34 pm IST


विनीत धीमान बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष


राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने जिला कमेटी का गठन कर विनीत धीमान को जिलाध्यक्ष और संजय सिन्हा को महामंत्री बनाया है। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने आर्य नगर चौक स्थित वेद मंदिर आश्रम में जिला कमेटी की घोषणा की।संजीव चौधरी ने बताया कि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आशीष पंवार को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर अशोक गिरी, अजीत सिरोही, स्नेहलता चौहान व सर्वेश बघेल को मनोनीत किया गया है। जिला सचिव विशाल माथुर, मीडिया प्रभारी आनन्द गोस्वामी, विधिक सलाहकार कुलदीप खंडेलवाल को बनाया गया।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रीय, शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविन्दर सिंह, पुष्पेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार, अरविंद चौधरी, विजय धीमान, विपिन राणा आदि अनेक व्यापारी उपस्तिथ रहे।