Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 27 Nov 2021 5:09 pm IST

जन-समस्या

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधो सिंह जंगपांगी की मूर्ति का हुआ अनावरण


 क्षेत्र के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. माधो सिंह जंगपानी की मूर्ति का तहसील वार्ड में अनावरण किया गया। इस मौके पर नगर को बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद अध्यक्ष कमला चुफाल थी। उन्होंने कहा कि सेनानी माधो सिंह जंगपांगी का जीवन देश के लिए समर्पित था। आजादी से पू‌र्व्र उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया तो आजादी के बाद समाज उत्थान के लिए प्रयासरत रहे। स्व. माधो सिंह जंगपांगी का जन्म वर्ष 1900 में जोहार के बुर्फू गांव में हुआ था। उनका कार्य क्षेत्र डीडीहाट रहा। अंग्रेजी शासन के खिलाफ चले आंदोलन के दौरान उन्होंने सीमांत में अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ शंखनाद किया। डीडीहाट के गांव-गांव जाकर जनचेतना और जनआंदोलन की भूमिका तैयार की।