Read in App


• Sat, 13 Mar 2021 8:44 am IST


तीन इंस्पेक्टर और 55 दारोगाओं को चढ़ना होगा पहाड़


देहरादून। पुलिस ट्रांसफर पॉलिसी के तहत गढ़वाल रेंज के अंतर्गत मैदानी जिलों से तीन इंस्पेक्टर और 55 दरोगा पहाड़ चढ़ेंगे। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल कार्यालय में पुलिसकर्मियों की सूची लगभग तैयार हो गई है। उम्मीद है एक सप्ताह के भीतर ये सूची जारी कर दी जाएगी। बता दें कि डीजीपी का पद ग्रहण करने के बाद अशोक कुमार ने पुलिस ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव कर सख्ती से लागू करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में मैदानी जिलों में लगातार आठ सालों की सेवा देने वाले दरोगा और इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल बारह साल और सिपाही पद पर 16 साल की सेवा पूरी करने वाले पुलिसकर्मियों को पहाड़ चढ़ने के निर्देश है।