Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 31 Jul 2022 11:30 pm IST

मनोरंजन

फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स ने जारी किया Funny VIDEO, देखें


आमिर खान और करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आमिर खान ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर फिल्म का एक वीडियो शेयर किय है, जिसमें एक्टर लाल सिंह चड्ढा के रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो में फिल्म के अलग-अलग सीन को दिखाया गया है। इसमें बचपन से लेकर यंग होने तक के सफर में लाल सिंह चड्ढा को अपना इंट्रोक्शन देते हुए देखा जा सकता है।

फिलहाल आपको बता दें कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें आमिर खान, करीना कपूर खान के साथ साथ साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।