Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 30 Jan 2022 6:00 pm IST


मन की बात में पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड की इस प्रसिद्ध समाज सेविका का जिक्र


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की 85वीं कड़ी में रविवार को पद्मश्री से सम्मानित की जाने वाली उत्तराखंड की बसंती देवी का जिक्र किया। वह पिथौरागढ़ के बस्तड़ी की रहने वालीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पद्म पुरस्कार पाने वाले में कई ऐसे नाम भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये हमारे देश के अनसंग हैं, जिन्होंने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए हैं। जैसे कि उत्तराखंड की बसंती देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि बसंती देवी ने अपना पूरा जीवन संघर्षों के बीच जिया है। कम उम्र में ही उनके पति का निधन हो गया था और वह एक आश्रम में रहने लगीं। यहां रहकर उन्होंने नदी को बचाने के लिए संघर्ष किया और पर्यावरण के लिए असाधारण योगदान दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी काफी काम किया है। बता दें, 60 वर्षीय बसंती देवी उत्तराखंड की प्रसिद्ध समाज सेविका हैं। उन्होंने राज्य में महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों व नदी को बचाने के लिए अपना योगदान दिया है।