पश्चिम बंगाल के हावड़ा में देसी शराब पीने के बाद 7 लोगों की मौत हो गई। 6 अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोगों की मौत का कारण जहरीली शराब पीने को माना जा रहा है। हावड़ा के पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, मौत का सही कारण का पता नहीं चल सका है पोस्टमॉर्टम के बाद ही कारण का पता लगेगा। बताया ज रहा है कि, हावड़ा जिले के घुसुड़ी इलाके में शराब पीने के बाद कई लोगों की हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद 7 लोगों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों के परिजनों का आरोप है कि, इन लोगों की जहरीली शराब के कारण मौतें हुईं। आशंका जताई जा रही है कि, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आरंभिक जांच के बाद एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।