Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 Aug 2022 4:22 pm IST


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित


चंपावत : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ा तिरंगा यात्रा के दौरान लोहाघाट और भुमलाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घरों में जाकर उनके परिजनों को सम्मानित किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. तारा दत्त उप्रेती के घर पर गई। जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उन्होंने स्व. उप्रेती की पत्नी पार्वती देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भुमलाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भवानी दत्त पुनेठा के पैत्रक गांव में गए। जहां उन्होंने उनकी बहू चंद्रा पुनेठा को सम्मानित किया। इस मौके पर एडवोकेट विपिन पुनेठा, ग्राम प्रधान भास्कर राय, डॉ. महेश ढेक, भगीरथ भट्ट, उमेश खर्कवाल, नितिन तड़ागी, शैलेन्द्र राय, पूरन उप्रेती, नवीन जोशी, बल्लू माहरा, मनोज चौबे, गोपाल कनौजिया, मुरलीधर जोशी आदि रहे।