Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 5:53 pm IST


करंट लगने से पूर्व सैनिक की पत्नी की मौत


बनबसा : बनबसा के ग्राम सभा देवीपुरा में करंट लगने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा जंगली जानवरों से खेती की रखवाली के लिए लगाए गए तार में करंट आने से हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवीपुरा निवासी देवकी देवी उम्र 55 बर्ष पत्नी पूर्व सैनिक विक्रम सिंह जेठी सुबह के समय पड़ोस के खेत से होकर जा रही थी। तभी पड़ोसी के खेत में जंगली जानवरों से खेतों की रखवाली के लिए लगाए गए तारों में करंट उतर आया। इसी बीच पूर्व सैनिक की पत्नी इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम है। बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि उन्हें इस के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।