Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 Jan 2023 6:30 pm IST

मनोरंजन

मां अनुष्का की गोद में बैठी वामिका की क्यूट और शरारत भरी हरकतें देख खुश हुए फैंस, वायरल हुआ वीडियो


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली काफी स्प्रिचुअल हैं। दोनों को कई बार आध्यात्मिक दौरे पर जाते हुए स्पॉट किया गया है। बीते दिनों ये कपल अपनी बेटी वामिका के साथ 2 दिन के आध्यात्मिक दौरे पर वृंदावन गया था। इस दौरान ये दोनों रमन रेती मार्ग स्थित केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां पहुंचे। दोनों वहां लगभग 45 मिनट तक रुके और महाराज के साथ आध्यात्मिक चर्चा की। इसके बाद अनुष्का विराट ने महाराज से आशीर्वाद लिया। अब सोशल मीडिया पर आध्यात्मिक चर्चा के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
बता दें कि गत दिवस यानी गुरुवार को विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग नीम करोली बाबा के आश्रम और समाधि स्थल के दर्शन किए। उसके बाद वे आनंदमई मां के आश्रम भी गए। इसके बाद शाम 4 बजे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड से निजी हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कपल का वृंदावन दौरे का एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी बेटी के साथ हाथ जोड़े बैठे दिखाई दे रहे हैं। विराट-अनुष्का की क्यूट बेटी वामिका को देख फैंस का दिल खुश हो गया है। हालांकि,वीडियो में वामिका का चेहरा छिपा दिया गया है लेकिन  वामिका की क्यूट और शरारत भरी हरकतें साफ नजर आ रही हैं।  वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का और विराट हाथ जोड़े खड़े हैं।  इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट सूट, ब्लैक जैकेट, व्हाइट कैप, फ्लोरल स्कार्फ पहना है। वहीं विराट ने ओलिव ग्रीन जैकेट, ब्लैक कैप और ट्राउजर कैरी किया है।  वीडियो में आप देख सकते हैं वामिका अपनी मां अनुष्का की गोद में बैठी हैं।