जंगली जानवरों के लिए भोजन की व्यवस्था कर उनको शहरों की तरफ आने से रोकने के लिए झूलाघाट में महिलाओं ने जंगलों में बीज बम फेंके। कार्ड संस्था ने पंडा की महिला किसानों के साथ इसको लेकर अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को बीज बम के फायदे भी बताए गए। महिलाओं ने संस्था के इस प्रयास को जमकर सराहा। बीज बम फेंकने को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। इस मौके पर निर्मला पाण्डेय, हेमा कापड़ी, जानकी देवी, मन्जू बिष्ट, देवकी देवी, मीना बिष्ट सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।