अल्मोड़ा। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से माल रोड स्थित एक होटल सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। उन्होंने अपील की कि महिलाएं अपने अधिकारों को जानें।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर दीपा आर्या ने सरकार की ओर से मातृ शक्ति के सम्मान लिए पंचायतों में आरक्षण देने पर आभार जताया। वहां कार्यक्रम की सह संयोजक रेखा आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, अजित कार्की, राजेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, अंजलि शर्मा आदि मौजूद रहे।