Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 7 Oct 2022 12:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

मैक्सिको में बंदूकधारियों ने 18 लोगों को मौत की नींद सुलाया, आपराधिक समूह लॉस टकीलेरोस ने कहा- हमने ली जान


पश्चिमी देशों में फायरिंग की घटना आम हो चली है। वहीं अब मैक्सिको में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 18 लोगों को मौत की नींद सुला दी। 

फायरिंग की इस वारदात में मैक्सिको सिटी के मेयर की भी मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, संगठित अपराध से जुड़े बंदूकधारियों ने दक्षिण पश्चिम मेक्सिको के सैन मिगुएल तोतोलापन में सिटी हॉल और पास के एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।  

फायरिंग की घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिनमें सिटी हॉल की दिवारों पर गोलियों के सैकड़ों निशान नजर आ रहे हैं। हॉल की खिड़कियों के कांच भी टूटे हुए हैं।
वहीं हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई भी कि लेकिन बंदूकधारी भागने में कामयाब रहे। अब चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी की गयी है।

हालांकि अबतक एक की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस इसे सुनियोजित साजिश मान रही है। इधर, आपराधिक समूह लॉस टकीलेरोस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में बुधवार के हमले की जिम्मेदारी ली है, हालांकि स्थानीय अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई थी।