Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 19 Sep 2021 6:41 pm IST

नेशनल

चरणजीत चन्नी बनेंगे पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री


विधायक चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। चन्नी पंजाब के पहले दलित सिख मुख्यमंत्री होंगे। वे हरीश रावत के साथ साढ़े छह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्हें विधायक दल का नेता भी चुना गया। वहीं दूसरी तरफ पूरे दिन नवजोत सिद्धू के नजदीकी सुखजिंदर रंधावा के सीएम बनाने की चर्चा जोरों पर रही। लेकिन शाम होते होते माहौल बदल गया। रंधावा के नाम पर विरोध उठा तो हाईकमान ने चन्नी को प्रदेश की बागडोर सौंपने का निर्णय ले लिया।