जय काशी विश्वनाथ जीप कार सूमो टैक्सी यूनियन ज्ञानसू ने बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें धीरज लाल को अध्यक्ष व अनिल बिष्ट को सचिव चुना गया।
बृहस्पतिवार को ज्ञानसू में टैक्सी यूनियन की बैठक पूर्व अध्यक्ष अर्जुन भंडारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में टैक्सी चालकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर यात्रियों को यातायात की बेहतर सेवा प्रदान करने करने की बात कही। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें महेंद्र बिष्ट संरक्षक, प्रमोद कुमार कोषाध्यक्ष, जसवीर भंडारी उपाध्यक्ष, अजय बिष्ट सह सचिव बनाए गए। सेनू कैंतुरा, धर्म सिंह पंवार, केदार बिष्ट, सुरेंद्र कुमार व जगदीश नेगी को सदस्य बनाया गया।