Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 5 Jan 2022 4:24 pm IST


भाजपा शासनकाल में महंगाई से जनता परेशान


लंबगांव में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश सचिव देवी सिंह पंवार ने कहा पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी होने से रोजमर्रा के सामान के दामों में बढ़ोत्तरी से आम जनता परेशान है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल है। प्रदेश सविच भूपेश कुडियाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर आम जनता के हित में विकास में कार्य किये हैं। भाजपा के लोग जाति और धर्म की राजनीति कर जनता को गुमराह करने में लगे हैं,जो देश हित ठीक नहीं है। कहा कांग्रेस शासनकाल में प्रतापनगर क्षेत्र ओबीसी घोषित हो गया था,लेकिन पांच बाद भी प्रतापनगर को केंद्रीय ओबीसी का दर्जा नहीं मिल पाया है,भाजपा जनप्रतिनिधि केंद्रीय ओबीसी के मामले में क्षेत्र की जनता को गुमराह करने में लगे है। मौके पर धूम सिंह रागड़,भान सिंह बगियाल, महावीर, सौरभ रावत, रमेश धनाई, विजय रागड़, त्रिलोक आदि मौजूद थे