Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Feb 2023 7:30 am IST

मनोरंजन

घर में मृत मिली दिग्गज सिंगर वाणी जयराम, मार्च में मिलने वाला था पद्म पुरस्कार


दिग्गज सिंगर वाणी जयराम का 77 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। वह अपने घर में मृत पाई गई हैं।  सिंगर को इस साल मार्च में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा जाना था। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। बता दें कि हाल में पद्म पुरस्कार की लिस्ट जारी हुई थी जिसमें उनका नाम भी शामिल था। बताया जा रहा है कि उनके माथे पर चोट के निशान थे। वाणी  लंबे समय चेन्नई में रह रही थीं और तमिल-तेलुगु इंडस्ट्री में काम करने के साथ ही उन्होंने  कई भाषाओं में गाने गाएं हैं। उन्होंने  हिंदी, तमिल तेलुगु, मलयालम, मराठा, उड़िया, बंगाली समेत देश की कई भाषाओं में 10 हजार से  ज्यादा गानों को अपने सुरों से सजाया है। साल 1971 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘गुड्डी’ में उन्होंने ‘बोले रे पपीहा रे’ गाया था।  उनकी आवाज में गाया ये गाना एवरग्रीन सॉन्ग बना।  इसके साथ ही वाणी जयराम ने 1 हजार से ज्यादा भारतीय फिल्मों के प्लैबैक गाने गाए।