Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Dec 2021 2:26 pm IST


दिग्गज खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा के बारे में नही जानते होंगे ये...


भारतीय टीम की सबसे अहम खिलाड़ियों की सूची में एक नाम सर रविन्द्र जडेजा का भी दर्ज है।अपनी कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से रविन्द्र जडेजा ने कईं उपलब्धियां अपने नाम की है। स्पिन गेंदबाजी हो, बल्लेबाजी हो या फील्डिंग इनका तीनों में ही जवाब नही। आज टीम इंडिया के इस दिग्गज खिलाड़ी का जन्मदिन है, और उनके इस खास दिन पर हम लाएं हैं आपके लिए उनसे जुडी कुछ बेहद रोचक जानकारी -

1. गुजरात में जन्मे रविन्द्र जडेजा का वास्तविक नाम रवींद्रसिंह अनिरुद्धसिंह जडेजा है। उन्हे जद्दू कहा जाता है, आरजे कहा जाता है, सर रविन्द्र जडेजा कहा जाता है और सबसे खास जडेजा को रॉकस्टार नाम भी दिया गया है। दरअसल आईपीएल में रविन्द्र जडेजा के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न ने उन्हें रॉकस्टार नाम दिया था।

2. जडेजा ने सौराष्ट्र में ही क्रिकेट अकादमी ज्वाइन कर ली थी। इनकी कड़ी मेहनत के चलते इन्हें सौराष्ट्र की अंडर-14 टीम से खेलने का मौका मिला और अच्छे प्रदर्शन के कारण इनको साल 2006 के अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम में स्थान मिल गया। 

3. क्या आप जानते हैं की जडेजा पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट में 3 बार 300 से ज्यादा रन बनाये हैं। इतना ही नही रविन्द्र जडेजा वनडे रैंकिंग में नंबर-1 के पायदान पर आने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज भी हैं। पहले पर अनिल कुंबले हैं। वहीं आईपीएल 2012 की नीलामी में रविन्द्र जडेजा सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. उन्हें उस नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.72 करोड़ रूपये में खरीदा था। 

4. ये बात सब जानते हैं की गंगा और केसरी नाम के दो घोड़े जडेजा के पास हैं और दोनो से ही उनका खासा लगाव है। सोशल मीडिया पर वो अकसर उनकी तस्वीरें साझा करते हैं। लेकिन इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ है की वो गुजरात के राजकोट में एक पॉश रेस्तरां के मालिक हैं जिसका नाम “जड्डू फूड फील्ड” है। 

5. जडेजा के जीवन का सबसे मुश्किल समय तब आया जब उनकी मां की मृत्यु हो गई। वो तब महज 17 साल के थे । मां के जाने से जडेजा इतना दुखी हो गए थे कि उन्होंने क्रिकेट से भी दूरी बनानी शुरू कर दी। ऐसे कठिन समय में उनकी बड़ी बहन नैना ने उनको सहारा दिया और संभाला। 

6. बात अगर रविन्द्र जडेजा की better half की करी जाए तो उनका नाम रीवा सोलंकी हैं। 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल कर रीवा ने पॉलिटिक्स में एंट्री ली। अब वो समाज सेवा से जुड़े कई कार्य करती हैं। बता दें, रविंद्र और रीवा  17 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी एक प्यारी सी बेटी है एक बेटी है जिसका नाम निध्याना है।

7. सर रविंद्र जडेजा विवादों में भी पड़े थे। पहले संजय मांजरेकर का उनके ऑल राउंडर होने पर  टिप्पडी करना उन्हे पसंद नही आया और वो उनसे लड़ गए। दूसरी बार उनकी बहस सुरेश रैना से हो गई। दरअसल, वेस्टइंडीज में खेली जा रही एक सीरीज के दौरान  रविन्द्र जडेजा की एक गेंद पर सुरेश रैना ने सुनील नारायण का कैच छोड़ दिया था, लेकिन इस कैच के छुटते ही रविन्द्र जडेजा आग बबूला हो गये थे और सुरेश रैना से मैदान पर ही भिड़ गए थे.