Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Nov 2022 11:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

इंसान 2030 से पहले चांद पर हो सकते हैं एक्टिव, कर सकेंगे सुकून से काम...


नासा के एक अधिकारी ने चौकाने और हैरान कर देने वाला दावा किया है। अधिकारी का कहना है कि, इस दशक में इंसान लंबे समय तक चांद पर रह सकता है। 

नासा के ओरियन चंद्र अंतरिक्ष यान कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हॉवर्ड हू ने कहा कि, इंसान 2030 से पहले चांद पर एक्टिव हो सकते हैं, जिसमें, उनके रहने के लिए बस्ती होंगी और उनके काम को समर्थन करने के लिए रोवर्स होंगे। उन्होंने कहा कि, इस दशक में हम कुछ लंबे कालखंडों के लिए चांद पर रह सकते हैं, वहां इंसानों के रहने लायक जगह होगी, उनके पास जमीन पर रोवर्स होंगे। 

हम चांद की जमीन पर इंसानों को भेजेंगे और वह वहां रहकर वैज्ञानिक काम करेंगे। वैज्ञानिक जल्द ही वहां के वातावरण में ढल जाएंगे। बता दें कि, करीब 50 साल बाद नासा ने चंद्रमा पर अपने मिशन को फिर से लॉन्च कर दिया है। यह नासा के आर्टेमिस चंद्र कार्यक्रम का पहला मिशन होगा। 

बताते चलें कि, नासा 2025 में अपने तीसरे मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने की योजना पर काम कर रहा है। नासा ने चांद के समीप जाने से पहले उसकी सतह से 60 मील ऊपर ओरियन उपग्रह से परीक्षण की योजना बनाई है।