Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 May 2022 10:23 am IST


गढ़वाल विवि को मिला स्पर्श गंगा प्रहरी सम्मान, पढिए कारण


पौड़ी: गढ़वाल केंद्रीय विवि की ओर से गंगा स्वच्छता के जन जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय को स्पर्श गंगा प्रहरी पुरस्कार से सम्मानित किया है।विवि के एनएसएस प्रकोष्ठ की ओर से वर्ष 2009 में गंगा और उसकी सहायक जलधाराओं की स्वच्छता के लिए स्पर्श गंगा अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नमामि गंगे अभियान को सामुदायिक सहभागिता के साथ चलाए जाने के लिए उमंग प्रकोष्ठ की स्थापना की गई। इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने विवि के प्रभाकर बडोनी को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में स्पर्श गंगा प्रहरी पुरस्कार से सम्मानित किया है।