Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 28 May 2023 4:52 pm IST


पेट से जुड़ी समस्या दूर करने के लिए खाएं ये फल, चुटकियों में दूर हो जाएगी प्रॉब्लम


 गर्मी के सीजन में यदि आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो पपीता खाना लाभदायक होता है। यह काफी सस्ता और हर जगह मिलने वाला फल है। पपीता पेट से जुड़ी समस्या को दूर करने में सक्षम है। फाइबर से भरपूर इस फल में कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ये फल पेट संबंधी समस्याओं को यह जड़ से खत्म करने में कारगर होता है। आइए जानते हैं पपीता खाने के 5 गजब के फायदे।
 
हार्ट डिजीज

आज के दौर में खराब खानपान की वजह से हार्ट डिजीत का खतरा काफी बढ़ गया है। अगर अपने दिल को सुरक्षित रखना  चाहते हैं तो आज से ही पपीता खाना शुरू कर दीजिये। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स का खजाना है। इसमें विटामिन ए, सी और विटामिन ई भी प्रचुर मात्रा पाया जाता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से ये दिल की बीमारियों का खतरा कम कर सकता है।  पपीता खाने से कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीडेशन भी रूकता है और ब्लॉकेज नहीं नहीं होता।
 
डाइजेशन

पका पपीता डाइजेशन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। फाइबर से भरपूर इस फल में दो एंजाइम पैपेन और सायमोपैपेन पाए जाते हैं। दोनों ही एंजाइम डाइजेस्ट प्रोटीन हैं। ऐसे में ये डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और इन्फ्लेमेशन को कम करने में सहायक होते हैं।
 
अर्थराइटिस

पपीता जोड़ों की समस्याओं और अर्थराइटिस में भी लाभदायक होता है।  इसमें पाए जाने वाले पैपेन और सायमोपैपेन एंजाइम इन्फ्लेमेशन को कम करने का काम करते हैं, जिससे अर्थराइटिस का तेज दर्द और जलन कम होती है।
 
प्रोस्टेट कैंसर 

प्रोटेस्ट कैंसर पुरुषों में  पाई जाने वाली एक गंभीर बीमारी है। पपीते के सेवन से प्रोस्टेट कैंसर से बचाव हो सकता है। इस फल में लाइकोपिन नाम का पदार्थ पाया जाता है जो प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है।
 
इम्यून सिस्टम

पपीता शरीर को बीमारियों से दूर रखने में भी कारगर होता है। इसे खाने से इम्यून सिस्टम बेहतर हो सकता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बेहतर करने में सक्षम होता है।