Read in App


• Fri, 21 May 2021 5:26 pm IST


कपकोट की आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग ने दिए स्मार्ट फोन


बागेश्वर-कपकोट तहसील की आशाएं अब पहले से और अधिक स्मार्ट होंगी। अब तक 141 आशाओं और सात फेसिलेटरों को स्मार्ट फोन दिए गए हैं। इन फोनों से आशाएं अपने गांव की रिपोर्ट के अलावा संजीवनी एप के माध्यम से जानकारी जुटाएंगी। पल्स ऑक्सोमीटर के माध्मय से भी वे ऑक्सीजन लेबल नापेंगी। मुख्यमंत्री से लेकर जिला स्तर के स्वास्थ्य अधिकारी आशाओं को विभाग की रीढ़ मानते रहे हैं। कोराना काल में उनकी भूमिका और बढ़ गई है। इसे देखते विभाग ने उन्हें और अधिक स्मार्ट बनाने का निर्णय लिया है। अभी तक कपकोट ब्लॉक में 141 आशाओं को स्मार्ट फोन के साथ पीपीई किट दिया गया है। अब एक आशा को दो-दो प्लस ऑक्सीमीटर दिया जाएगा। इससे वह होम आइसोलशन में रह रहे लोगों का ऑक्सीजन लेबल नापेंगी। कोरोना वैक्सीनेशन में भी आशाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हर गांव से सटीक जानकारी मिल रही है। इसे देखते गत दिनों मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दस हजार की घोषणा की, हालांकि आशाओं को यह राशि मिली नहीं है। एनआरएचएम के जिला समन्वयक भुवन जोशी, ब्लॉक समन्वयक प्रतिभा जोशी इन स्मार्ट फोनों को लेकर हेल्थ एंड वेलसेस सेंटर जलमानी पहुंचे।