Read in App


• Mon, 29 Mar 2021 8:01 am IST


होली के उल्लास में रंगा दून, होलिका दहन पर जमकर झूमे लोग


होली के उल्लास में देवभूमि दिनभर रंगी और रविवार को गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सुबह से ही लोगों ने होलिका की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की। इसके बाद शाम को प्रमुख चौराहों और कॉलोनियों में होलिका दहन की गई और शहर में कई जगहों पर होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। 


शहर में कई जगहों पर होलिका दहन के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर धमाल किया। होली के गीतों पर नृत्य कर लोगों ने जश्न मनाया। जबकि, कोरोनाकाल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया।