Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Aug 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

मशहूर मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, शोक में डूबे उनके फैन...


मशहूर मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने 52 साल की उम्र में अपने गिरगांव स्थित घर में अंतिम सांस ली। 

मशहूर मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन ने मराठी नाटकों, फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। प्रदीप पटवर्धन को मराठी सिनेमा में एक हास्य अभिनेता के रूप में जाना जाता है। 

1 जनवरी 1970 को जन्मे प्रदीप पटवर्धन को बचपन से ही अभिनय का शौक था। उनके नाटक 'मोरूची मावाशी'  में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस रोल ने सबके मन में घर बना लिया था। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के बल पर ही दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। 2019 में प्रदीप पटवर्धन को अखिल भारतीय नाट्य परिषद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।