Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Oct 2021 8:30 am IST


सतपाल महाराज का जखोल गांव दौरा रद्द


आगामी 31 अक्तूबर को भ्रमण कार्यक्रम के तहत मोरी के जखोल गांव में गंगा होम स्टे का लोकार्पण करने पहुंच रहे पर्यटन व सिंचाई मंत्री सतपाल का दौरा रद्द हो गया है। वे एक दिवसीय भ्रमण पर मोरी के जखोल पहुंचने वाले थे। जखोल गांव के गंगा सिंह रावत ने बताया कि 22 गांव के समेश्वर महाराज के पुजारी केशर सिंह का आकस्मिक निधन होने के कारण पर्यटन मंत्री का दौरा रद्द हुआ है। उन्होंने बताया कि संभवत: पर्यटन मंत्री दीपावली के बाद जखोल गांव में होम स्टे का लोकार्पण करने पहुंचेंगे।