Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Apr 2022 4:19 pm IST


परिवहन मंत्री जल्द करेंगे बागेश्वर दौरा


बागेश्वर: प्रदेश के परिवहन व समाज कल्याण मंत्री तथा बागेश्वर के विधायक चंदन दास आठ अप्रैल से जनपद का भ्रमण करेंगे। वे आठ अप्रैल को कौसानी में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके स्वागत की तैयारियां के लिए पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनपद की दोनों सीट में विजय भाजपा के संगठन व कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। प्रत्येक कार्यकर्ता व आम मतदाता को सम्मान दिया जाएगा। जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार व एडवोकेट सुरेश कांडपाल ने कहा कि जनता ने जो प्यार भाजपा को दिया है वह कार्यकर्ताओं की मेहनत को दर्शाता है। बताया कि परिवहन मंत्री चंदन दास आठ अप्रैल को कौसानी में विश्राम करेंगे। इसके बाद नौ अप्रैल को कौसानी, लौंबांज, गरूड़ आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क व सभा करेंगे।