Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Sep 2021 6:08 pm IST

ब्रेकिंग

सीएम से मिले गीतकार प्रसून जोशी


केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान जोशी ने सीएम से उत्तराखंड में फिल्म निर्माण, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। बता दें कि प्रसून जोशी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के अलावा बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार, पटकथा लेखक और कवि भी हैं।