Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Feb 2023 8:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

क्या, बीते दो सालों में रूस और चीन में बढ़ी है दोस्ती, अमेरिका को आखिर क्यूं है इस नजदीकी से परेशानी...


साल 2022 में चार फरवरी को ही चीनी राष्ट्रपति शी. जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने अपना बहुचर्चित साझा वक्तव्य जारी किया था। 

बीजिंग विंटर ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए यहां आए शी और पुतिन के दिए गए साझा वक्तव्य में दोनों ने विश्व व्यवस्था पर पश्चिम के दबदबे को खत्म करने का संकल्प लिया था। बीते एक साल में चीन और रूस के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।

वहीं रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपनी विशेष सैनिक कार्रवाई शुरू की। वहीं यूक्रेन युद्ध के आरंभिक दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन को रूस का साथ ना देने की चेतावनी दी थी। लेकिन चीन ने उस पर ध्यान नहीं दिया। अमेरिका ये भी कयास लगा रहा था कि, चीन ने रूस को सैनिक मदद भी दी है। 

इसी बीच चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने दोनों देशों के बीच बढ़े व्यापार को लेकर रूसी राष्ट्रपति को बधाई संदेश भेजा था। रूस और चीन के बीच गहराते इस संबंध से पश्चिमी राजधानियों में बेचैनी देखी गई है। वहां यह आम शिकायत जताई गई है कि, रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों को नाकाम करने में सबसे बड़ी भूमिका चीन ने निभाई है।