Read in App


• Sat, 9 Jan 2021 4:56 pm IST


चार माह से फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे


देहरादून। चार माह से फरार एक अभियुक्त को क्लेमनटाउन थाने की पुलिस ने धर दबोज लिया है। थानाध्यक्ष नरोत्तम सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार शाम आरटीओ चेकपोस्ट मोहब्बेवाला से अभियुक्त लोकेश कुमार पुत्र इंद्रेश कुमार निवासी ग्राम छपराडी चौरा देवी थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को 4100 नशीली गोलियां व कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने यह नशीले इंजेक्शन आबिद नाम के लड़के को देने थे।  अभियुक्त आबिद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।मुखबीर की सूचना पर  रात्रि मे अभियुक्त आबिद को माजरा थाना पटेल नगर से गिरफ्तार किया गया। जिसने पूछताछ में बताया  कि वह लंबे समय से नशीली गोलियों एवं इंजेक्शन की तस्करी कर रहा था।