Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 1 Oct 2022 9:14 am IST

अंतरराष्ट्रीय

ईरान में चरम पर हिंसक प्रदर्शन, हिजाब विरोधी आंदोलन में 50 से ज्यादा महिलाओं की मौत


ईरान में हिजाब विरोधी आंदोलन दिन-ब-दिन बड़ा और हिंसक होता जा रहा है। आलम ये है कि, अज्ञात प्रदर्शनकारियों ने देश के धार्मिक पुलिस के प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी। 

ईरान सरकार आंदोलनकारियों के खिलाफ और सख्त कदम उठाने जा रही है। हिजाब के खिलाफ हिंसक आंदोलन की शुरुआत महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हुई थी। हालांकि, ईरान सरकार उसकी मौत की वजह हार्ट-अटैक बता रही है। इसके बाद पूरे देश में हिजाब के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरु हो गया। ईरान में जगह-जगह हिंसक प्रदर्शनों में 50 से ज्यादा महिलाओं की मौत की सूचना है। 

ईरान में महिलाएं सरेआम अपने सिर के बाल काटकर अनिवार्य हिजाब कानून का विरोध कर रही हैं। वहीं, महिलाओं के दमन की दुनियाभर में निंदा हो रही है। ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 50 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। जबकि 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए हैं।