Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 5 Jan 2023 5:00 pm IST


टनकपुर में गुरु गोविंद जयंती धूमधाम से मनाई


चंपावत : टनकपुर में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। भजन-कीर्तन के बाद दोपहर को ज्ञानी विजय सिंह ने अरदास पढ़ाई। जिसके बाद गुरुद्वारे में भंडारे का आयोजन किया गया।गुरुवार को सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान गुरुद्वारे में सुबह से ही सिख समुदाय के लोगों ने भजन-कीर्तन किए। गुरुद्वारे के अध्यक्ष वरियाम सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जयंती के मौके पर नानकमत्ता से आए संतोष सिंह की कीर्तन मंडली में भजन-कीर्तन गाए गए। इस दौरान यहां लोगों की भारी भीड़ लगी रही। बताया कि भजन र्कीतन के बाद दोपहर में ज्ञानी विजय सिंह ने अरदास पढ़ाई। जिसके बाद लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यहां जोगेंद्र सिंह, सिम्पी, कुलविंदर सिंह, पिंकी, जस्सी, जपनी, चरनजीत, संतोष आदि रहे।