Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Feb 2023 11:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

तालिबान ने भारतीय बजट 2023 का किया स्वागत, कहा- दोनों देशों में संबंध होंगे बेहतर...


भारत में एक फरवरी को पेश किए गए केन्द्रीय बजट-2023 को अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। हालांकि, तालिबान को भारतीय बजट 2023-2024 काफी भाया है।

दरअसल, तालिबान ने भारतीय बजट 2023-2024 का स्वागत किया और कहा कि, अफगानिस्तान के लिए भारत की तरफ से की गई सहायता की घोषणा से दोनों देशों के बीच संबंधों और विश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।  

गौरतलब है कि, एक फरवरी को बीजेपी की मोदी सरकार में केन्द्रीय वित्त मंत्री के तौर पर पांचवीं औऱ मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट को पेश कियी। इसे लेकर भारत में माहौल गर्म है। सीतारमण के केंद्रीय बजट 2023-2024 को कुछ लोगों ने अच्छा तो कुछ ने निराश कर देने वाला बजट बताया।