Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Jul 2022 5:43 pm IST


स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेजिला मुख्यालय गोपेश्वर में भाजपा की नेता और काबीना मंत्री स्मृति ईरानी पर लोकसभा में अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लागते हुए प्रदर्शन किया। और स्मृति ईरानी का पुतला फूंका।शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर मुख्य तिराहे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा लोकसभा की कार्रवाई के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बरिष्ठ सांसद सोनिया गांधी के साथ अशोभनीय दुर्व्यवहार किया। जिससे कांग्रेस पार्टी में ही नहीं पूरे भारत में आक्रोश है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और देश की सेवा के लिए समर्पित सोनिया गांधी के साथ दुर्व्यवहार का विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी डट कर आते आयेगी । कांग्रेस पार्टी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इस्तीफे की मांग करती है ।