Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 24 Nov 2021 12:32 pm IST


अध्यापकों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी डेढ़ लाख की धनराशी


दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों और कर्मचारियों ने आज यानी बुधवार को प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने 1 दिन के वेतन से कुल 01 लाख 52 हजार 601 रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी।आपको बता दें अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने कुमाऊं मंडल में आई आपदा के दृष्टिगत यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है ।  दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस धनराशी का चेक सौंपा।