Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 May 2022 8:00 am IST


राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का भाजपा राज में जीवन असुरक्षित : हरीश रावत


किच्छा : पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि धामी सरकार में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का जीवन असुरक्षित है। किच्छा, बाजपुर, हरिद्वार के साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त कर सरकारी तौर पर अराजकता फैलाई जा रही है। कांग्रेस भी यह लड़ाई सीएम आवास से लेकर विधानसभा तक लडऩेे की रणनीति तैयार कर रही है।

पूर्व सीएम हरीश रावत गुरुवार दोपहर कांग्रेस नेता पूर्वी बरा बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति अध्यक्ष गुलशन सिंधी का हाल जानने पहुंचे। तीन अप्रैल को सिंधी पर जानलेवा हमला हुआ था। पत्रकारों से मुखातिब हरदा ने कहा कि कांग्रेस उनके साथ हर पल खड़ी है। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे हर अन्याय की लड़ाई पूरे प्रदेश में लडऩे का मन बना चुकी है। विधायक तिलक राज बेहड़ ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए।