Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 5:55 pm IST


कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान


बनबसा। भाजपा ने बनबसा मंडल के बाद पचपकरिया व चंदनी शक्ति केंद्रों में सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन मे मुख्य वक्ता के रुप में प्रदेश मंत्री हेमा जोशी व संजय जोशी ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ मजबूत कर आगामी लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इसके अलावा सम्मेलन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा व बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। यहां मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, संयोजक भाष्कर जोशी, मंडल उपाध्यक्ष बिमला बिष्ट, मंहामत्री मोनू ठाकुर, हरीश पांडेय, सरोज चंद, बलबीर प्रजापति, जतिन देउपा के अलावा तमाम मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष रहे।