Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 4 Nov 2021 9:30 am IST


प्रवासी परिंदों का झुंड बागेश्वर पहुंचा


बागेश्वर: सर्दियां शुरूहोते ही प्रवासी परिंदों का पहाड़ों की ओर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इन दिनों बागेश्वर में भी प्रवासी पक्षी जलकाग आने लगे हैं। नगर के सरयू नदी में सुबह के समय प्रवासी पक्षियों का झुंड दिखाई दे रहा है। जलकाग को कॉरमोरेंट और पनकौआ के नाम से भी जाना जाता है। रूस, साइबेरिया, थाइलैंड, कंबोडिया के अलावा भारत में भी यह पक्षी बहुतायत में पाया जाता है। देश के तिब्बत के पठार आदि स्थानों के साथ-साथ समुद्र तटीय स्थानों में भी यह निवास करते हैं।