Read in App

Rajesh Sharma
• Mon, 6 Sep 2021 9:03 am IST


भारत विकास परिषद का सेवा भाव अनुकरणीय ...स्वामी अवधेशानंद गिरी


हरिद्वार। सिडकुल के एक निजी होटल में आयोजित भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत (विकास रत्न) के अधिष्ठापन कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर अवधेशानंद गिरी जी महाराज एवं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कई विशिष्ट जनों को विकास रत्न पुरस्कार व शिक्षकों को शिक्षक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
         इस अवसर पर भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता, प्रांतीय महासचिव जोगेंद्र कुमार मोगा, प्रांतीय वित्त सचिव सुभाष चंद्र शतपथी, प्रांतीय उपाध्यक्ष गोपाल चंद्र बंसल, प्रांतीय संगठन सचिव अनिल वर्मा, प्रांतीय महिला संयोजिका मनीषा सिंघल, प्रांतीय संयोजक सुगंध जैन, प्रांतीय संयोजक  अन्नपूर्णा बदूनी ने शपथ ग्रहण की।