प्रदेश के सभी नगर निकायों में कर्मचारी 20 सितंबर से 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। देहरादून नगर निगम में अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री सतेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को साल 2016 से मिलने वाला 7वां वेतनमान जारी हुआ था। जिसका आवास भत्ता भी नगर निगम कर्मचारियों को अभी तक नहीं दिया गया है, साथ ही अभी तक कर्मचारियों को यू. हेल्थ कार्ड भी नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन से कई बार वार्ता हो चुकी है लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है।