Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 19 Aug 2021 12:48 pm IST


उपनल कर्मचारियों का प्रदर्शन, चुनाव में बीजेपी के बहिष्कार की दी चेतावनी


हल्द्वानी में  उपनल कर्मचारियों ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर एसडीएम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपनल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में उपनल कर्मचारियों के खिलाफ लगाई गई। एसएलपी को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हाईकोर्ट के आदेशों का पालन कर उपनल कर्मचारियों को समान वेतन और स्थायी नियुक्ति दे। उपनल कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो सड़क पर आंदोलन करेंगे, साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उपनल कर्मचारी और उनके परिवार बीजेपी का बहिष्कार करेंगे।